अल्मोड़ा: पहाड़ो से महिलाओं के भागने का सिलसिला लगातार जारी है। आए दिनों महिलाओं और लड़कियों के भागने की खबरें पहाड़ी जिलों से आए रही है। जो लगातार बढ़ती ही जा रही है। अब खबर अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट से है। जहा एक गांव की महिला को रानीखेत निवासी समुदाय विशेष का युवक बरगला कर भगा ले गया।
सैलून की दुकान चलाने वाला युवक द्वाराहाट क्षेत्र की तीन बच्चों की मां को अपने साथ ले आया। आरोप लगाते हुए आरोपी की दुकान में हंगामा किया। कोतवाली और बाजार में भी नारेबाजी की। आक्रोशित भीड़ ने उसकी दुकान में तोड़फोड़ की कोशिश भी की लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। रानीखेत में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। हेयर ड्रेसर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
सर्विलांस टीम की मदद से महिला को रविवार को नरसिंह ग्राउंड रानीखेत के पास से मो. चांद के साथ पकड़ लिया। महिला लंबे समय से समुदाय विशेष के युवक के संपर्क में थी। उसने महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। शनिवार को वह महिला को भगा ले गया लेकिन महिला को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।