नई दिल्ली। यमुना का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है, जिसके चलते लोगों की परेशानी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार सुबह तक यमुना का जलस्तर 205 मीटर के आसपास था। वहीं बीती रात को एक बार फिर वाटर लेवल बढ़ने लगा। रात 10 बजे ओल्ड रेलवे ब्रिज के पास यमुना का जलस्तर 206 मीटर के नजदीक पहुंच गया।
इसके चलते दिल्ली में बाढ़ का खतरा अभी पूरी तरह से टला नहीं है। करीब 8 दिन से लगातार यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर ही बह रहा है। हालांकि सिंचाई व बाढ़ नियंत्रण विभाग के मुताबिक रात में यमुना का जलस्तर कम होना शुरू हो जाएगा।