हल्द्वानी। मुक्तेश्वर थानाक्षेत्र के चॉफी से दो किलोमीटर दूर परिताल के झरने में नहाते समय एक युवक की डूब गया। युवक अपने साथियों संग एक दोस्त का जन्मदिन मनाने गया था। सूचना मिलते ही पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू किया, लेकिन अंधेरा होने पर अभियान रोकना पड़ा।
शनिवार को हल्द्वानी एमबीपीजी डिग्री कॉलेज के पीछे दुर्गा सिटी सेंटर का रहने वाला चिन्मय जीना अपने छह दोस्तों के संग परिताल आया था। शाम को दोस्त का जन्मदिन मनाने के बाद सभी परिताल में नहाने लगे। इसी समय चिन्मय डूब गया। दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाए। मुक्तेश्वर के थाना अध्यक्ष ने बताया हल्द्वानी से छह युवक जन्मदिन मनाने भीमताल आए थे।
परिताल में जाकर नहाने लगे तभी उनमें से एक युवक डूब गया। युवक की उम्र 18 साल बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि घटना देर शाम को होने के चलते सूचना देर से मिली। मौके पर एसडीआरएफ की टीम पहुंच चुकी है।