बुधवार देर रात शासन ने भाजपा के 10 वरिष्ठ नेताओं को दायित्व दिए जाने का आदेश जारी कर दिया। इनमें पांच विभिन्न परिषदों व संस्थाओं में अध्यक्ष और पांच उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने दायित्व दिए जाने की जानकारी दी।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी पितृ पक्ष शुरू होने से पहले दायित्वों की पहली सूची जारी होने की संभावना जताई थी। कौन मंत्री व राज्य मंत्री स्तर का दायित्वधारी है, यह दर्जा बाद में तय होगा।