नैनीताल में अवैध मदरसे में बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार का मुख्यमंत्री जी ने संज्ञान लिया है। डीएम के आदेश पर रविवार को सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पहुंची टीम के समक्ष इसका खुलासा हुआ। मदरसे में 24 बच्चे बीमार हालत में मिले।
टीम को 24 बच्चे कमरों के अंदर बीमार हालत में मिले। बच्चों के कमरों व रसोई में गंदगी पाई गई। टीम को कई और अन्य अनियमितताएं भी मिली हैं। उन्होंने उच्चाधिकारियों को सौंपी जाने वाली रिपोर्ट उसे दर्ज किया है। यह बात सामने आयी कि बच्चों को परिवार के लोगों से मिलने नहीं दिया जा रहा था। टीम पर भरोसा होने के बाद बच्चों ने उनके समक्ष अपना दर्द बयां किया। आरोप लगाया कि मदरसा संचालक मो. हारुन और उसका पुत्र उनके साथ मारपीट करते हैं।
प्रशासनिक टीम ने बच्चों के परिजनों को भी सूचना दी। यही नहीं प्रशासनिक टीम के समक्ष मदरसे में कैद बच्चों ने संचालक व उसके बेटे पर उनके साथ मारपीट व शोषण का आरोप लगाया। पुलिस मदरसा संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रही है।