राजपुर थाना क्षेत्र के धौरण पुल के पास पेड से टकराकर एक मोटर साईकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसके परिणाम स्वरूप मोटर साईकिल स्वार आईटी कंपनी में इंजीनियर की मौत हो गई।
उपचार के दौरान घायल युवक ऋषभ ठाकुर पुत्र राजेन्द्र ठाकुर निवासी ग्राम नहान हिमाचल प्रदेश उम्र 29 वर्ष हाल पता शिव गंगा कॉलोनी राजपुर, देहरादून की मृत्यु हो गयी है। मृतक के संबंध में जानकारी करने पर पुलिस को ज्ञात हुआ कि मृतक आईटी पार्क में एक आईटी कंपनी में इंजीनियर था तथा राजपुर क्षेत्र में शिव गंगा कॉलोनी में पिछले दो- ढाई वर्षो से रह रहा था। रात्रि में मृतक अपनी शिफ्ट खत्म कर अपने घर की ओर जा रहा था।
राजपुर थाना पुलिस को सूचना मिली की एक बाइक संख्या एचपी 71ए 1320 धौरणपुल के पास पेड से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। जिसमें मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया हैं। इस सूचना पर राजपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची तथा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त घायल व्यक्ति को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया।