उत्तराखंड के सभी जिलों में बारिश का दौर जारी रहा। इसी कड़ी में हल्द्वानी शहर के इंदिरा नगर में आज दोपहर आंधी-तूफान में एक झोपड़ी पर टिन गिर गई। इस घटना की जानकारी के बाद नगर मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह भी मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि टिन गिरने से तीन लोगों को चोट आई है, जिनको सुशीला तिवारी अस्पताल भेज दिया गया है।
इस हादसे में शबीना पत्नी शब्बीर खान उम्र 36, अलशिफा पुत्री शब्बीर खान उम्र 15 वर्ष, शबनूर पुत्री शब्बीर खान उम्र 7 वर्ष घायल हुए।
घायलों को 108 के माध्यम से STH हल्द्वानी भिजवाया गया।