राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सात नवंबर से उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी। मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने शुक्रवार को राष्ट्रपति के दौरे को लेकर समीक्षा की।
उत्तराखंड राज्य के स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि हो सकती हैं। राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए राजधानी में तैयारियां जोर-शोर से चल रही है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 8 नवंबर को उत्तराखंड पहुंचने की संभावना है। श्रीनगर हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में आने का निमंत्रण राष्ट्रपति को दिया गया है। माना जा रहा है कि राष्ट्रपति दीक्षांत समारोह में भाग लेने के लिए आएंगे तो इस दौरान वह राज्य की स्थापना दिवस समारोह में भी शिरकत करेंगे। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए शासन प्रशासन तैयारी में जुटा हुआ है। पहले दौर की बैठक हो चुकी है, जबकि तैयारी को लेकर जल्द ही दूसरे दौर की बैठक भी आयोजित की जाएगी।