Wednesday, July 30, 2025

रुड़की: सिपाही प्रेमिका की सगाई से नाराज़ हेड कांस्टेबल ने किया सुसाइड

हरिद्वार के रुड़की में एक हेड कांस्टेबल ने सुसाइड किया, हेड कांस्टेबल के सुसाइड से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है| हेड कांस्टेबल महिला मित्र की दूसरी जगह सगाई होने से नाराज था, जिसके कारण हेड कांस्टेबल ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली| पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है| देहरादून के प्रेम नगर निवासी नरेश चंद की वर्तमान में पुलिस साइबर थाना देहरादून में मुख्य आरक्षी पद पर तैनाती थी। बताया जा रहा है कि नरेश चंद का देहरादून निवासी रुड़की सीपीयू में तैनात महिला आरक्षी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पहले प्रेमिका के परिजनों ने उसकी सगाई कहीं और तय कर दी थी। जिसे लेकर वह परेशान चल रहा था और प्रेमिका पर शादी नहीं करने का दबाव बना रहा था।

शनिवार को नरेश थाने में बिना सूचना दिए लापता हो गया। उसने अपना मोबाइल भी ऑफ कर लिया। इसके बाद साइबर थाने के अधिकारियों ने उसके परिजनों से जानकारी ली, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। जिसके बाद पुलिस ने नरेश की कॉल डिटेल और लोकेशन निकाली गई तो उसकी लोकेशन रुड़की के बीएसएम तिराहे पर मिली। जबकि सीडीआर में महिला सिपाही से लंबी बातचीत भी मिली। पुलिस अधिकारियों ने महिला सिपाही से जानकारी ली तो प्रेम प्रसंग का पता चला। इसके बाद महिला सिपाही भी आनन-फानन में रुड़की तहसील स्थित सीपीयू के कार्यालय पर पहुंची।

नरेश चंद महिला सिपाही से कई बार रुड़की में उसके किराए के कमरे पर मिलने आता जाता रहता था। महिला सिपाही के साथ-साथ उसके पास भी कमरे की एक चाबी रहती थी। शनिवार को वह महिला सिपाही से मिलने रुड़की आया था। लेकिन वह उसे रुड़की में नहीं मिली और कमरे का ताला बंद मिला। इसके बाद नरेश चंद ने कमरे का ताला खोलकर आत्महत्या की है।

नरेश शादीशुदा था। उसका महिला आरक्षी से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला सिपाही कुछ दिनों से छुट्टी पर चल रही थी। मामले की गहनता से जांच कराई जा रही है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID .

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

अन्य बातम्या
Polls

क्या UCC UNIFORM CIVIL CODE सम्पूर्ण देश में लागू होना चाहिए ?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores
Rashifal
Panchang

You cannot copy content of this page