उत्तराखंड शासन से बड़ी खबर आ रही है कि प्रदेश में सभी सरकारी दफ्तर में महिला कार्मिकों को करवा चौथ पर्व के लिए 1 नवंबर बुधवार को सार्वजनिक अवकाश दिया गया है इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं।
राज्यपाल गुरमीत सिंह ने शासकीय, अशासकीय कार्यालयों व शिक्षा संस्थानों में महिला कर्मचारियों के लिए एक नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। मंगलवार दोपहर सचिव विनोद कुमार सुमन ने इसके आदेश भी जारी कर दिए हैं।