मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार शुक्रवार को देहरादून, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश के साथ ही ओलावृष्टि होने के आसार हैं। वहीं अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी होने की संभावना है।
यमुनोत्री धाम सहित आसपास के इलाकों में बर्फबारी हुई। वहीं, यमुना के मायके खरशालीगांव, जानकीचट्टी, नारायण पुरी, फूलचट्टी हनुमान चट्टी क्षेत्र में बारिश, बड़कोट क्षेत्र में बारिश का मौसम बना हुआ है। बर्फबारी के चलते धाम में ठंड बढ़ी।