देहरादून के भंडारी बाग फ्लाईओवर के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई है। व्यक्ति की गला रेतकर हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
लोगों ने एक शव के रेलवे ट्रैक पर पड़े होने की सूचना दी थी। सूचना पर महिला भी वहां शव देखने चली गई। वहां देखने गई तो शव उसके पति का है। उसका गला काटकर हत्या कर दी गई।
मृतक शंभू रंगाई पुताई का काम करता था। रविवार शाम पांच बजे वह घर आ गया था। इसके बाद छह बजे फोन आया तो वह बाहर चला गया। रात भर शंभू घर नहीं लौटा।
एसएचओ राजेश शाह ने बताया कि व्यक्ति की पहचान शंभू उम्र करीब 39 वर्ष के रूप में हुई है। किसी धारदार हथियार से गला रेता गया है। पुलिस जांच में जुटी गई है।