देहरादून कांड संख्या 520/23 के आरोपित और दो लाख के इनामी बदमाश प्रिंस कुमार को बिदुपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपित बिदुपुर थाना क्षेत्र के दिलावरपुर गोवर्धन का रहने वाला है। एसपी ने बताया कि मुख्य आरोपित के गिरफ्तारी की सूचना देहरादून पुलिस को दे दी गई है।
नौ नवंबर को राजपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वेल्स में हुई डकैती का मुख्य आरोपी प्रिंस कुमार वैशाली बिहार में गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को बिहार पुलिस ने दबोचा है।
एसएसपी देहरादून द्वारा लगातार पूरे मामले की स्वयं ही जांच कर रही थी। मॉनिटरिंग, अभियुक्त अभिषेक की गिरफ्तारी के दौरान वैशाली में स्वयं एसएसपी देहरादून थे। मौजूद अपनी टीम को लगातार वैशाली में निर्देशित करते हुए एसएसपी वैशाली व बिहार पुलिस के अन्य उच्च अधिकारियों से मीटिंग कर लगातार अपडेट करते हुए स्वयं सांझा की जा रही थी।