फ्रांस: भारत-फ्रांस के दोनों शीर्ष नेताओं के बीच कई मुद्दों पर सहमति बनी है। पीएम मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों ने मीडिया के सामने साझा बयान जारी किया है। साझा बयान में राष्ट्रपति मैक्राें ने कहा कि मुझे यहां बैस्टिल डे परेड में पंजाब रेजिमेंट को देखकर गर्व हुआ। हम एक ऐतिहासिक विश्वास के आधार पर आगे बढ़ रहे हैं।
हम मिलकर वैश्विक संकटों का समाधान ढूंढ सकते हैं। हम युवाओं को नहीं भूल सकते। 2030 तक, फ्रांस अपने 30 हजार स्टूडेंट्स को भारत भेजना चाहता है।उन युवा भारतीयों के लिए जो फ्रांस में उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, हम एक अनुकूल वीजा नीति बनाना चाहते हैं।
पीएम मोदी ने राष्ट्रपति मैक्रॉ का धन्यवाद देते हुए कहा कि आज मुझे इस उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का गौरव मिला। मुझे खुशी है इसकी शोभा और गरिमा बढ़ाने के लिए भारत की तीनों सेनाओं की टुकड़ियों ने भाग लिया। भारतीय राफेल एयरक्राफ्ट का फ्लाईपास्ट भी हम सब ने देखा। हमारी नव सेना का जहाज भी फ्रांस के पोर्ट पर मौजूद था यानी जल थल नभ हमारे बढ़ते सहयोग की शानदार तस्वीर एक साथ देखने को मिली।
राष्ट्रपति माइक्रो ने मुझे फ्रांस के सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया। यह सम्मान 140 करोड़ों भारतवासियों का सम्मान है। हम अपनी बढ़ती पार्टनरशिप की 25वी वर्षगांठ मना रहे हैं। बीते 25 वर्षों के मजबूत आधार पर आने वाले 25 वर्षों के लिए रोडमैप तैयार करेंगे इसमें महत्वकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किए जा रहे हैं।