Sunday, July 27, 2025

Microsoft ने सेल्स और कस्टमर सर्विस से निकाले 1000 कर्मचारी!

Microsoft ने कथित तौर पर 1 हजार कर्मचारियों की छंटनी की है। ये छंटनी पिछले हफ्ते की गई है। अधिकतर कर्मचारियों की छंटनी सेल और कस्टमर सर्विस डिपार्टमेंट से की गई है। इतना ही नहीं कंपनी ने अपने डिजिटल सेल्स ग्रुप को बंद कर दिया है और इससे जुड़े कस्टमर सर्विस कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। हाल ही में खबर आई थी कि कंपनी 2023 में 10 हजार से ज्यादा छंटनी करने जा रही है। इन 1000 कर्माचारियों का निकाला जाना उसी छंटनी का हिस्सा बताया जा रहा है।

टेक दिग्गज Microsoft ने बड़ी संख्या में कर्मचारियों की छंटनी की है। कंपनी ने 1000 लोगों के वर्कफोर्स को घटा दिया है। बिजनेस इनसाइडर के अनुसार, माइक्रोसॉफ्ट ने सालभर में 10 हजार लोगों की छंटनी का काम शुरू कर दिया है जो कि 2023 में की जानी है। कंपनी ने 1 हजार हेडकाउंट कम करके इसकी शुरुआत कर दी है। इसने अपने डिजिटल सेल्स एंड सक्सेस ग्रुप को बंद कर दिया है। इसकी सेल्स और कस्टमर सर्विस टीम को भी हटा दिया है। जिसके कारण सेल्स और कस्टमर सर्विस से जुड़े कर्मचारियों को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

Microsoft

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि कंपनी ने कस्टमर सॉल्यूशन मैनेजर के पद को भी खत्म कर दिया है। इनमें से कुछ लोगों को एक अन्य रोल, जिसे कस्टमर सक्सेस अकाउंट मैनेजमेंट कहा जाता है, में शिफ्ट कर दिया है। सबसे अधिक प्रभाव कस्टमर सर्विस से जुड़े कर्मचारियों पर पड़ा है। लेकिन इंजीनियर प्रोजेक्ट मैनेजर और मार्केटिंग विभाग के कर्मचारी भी इस छंटनी से प्रभावित हुए हैं।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID .

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

अन्य बातम्या
Polls

क्या UCC UNIFORM CIVIL CODE सम्पूर्ण देश में लागू होना चाहिए ?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores
Rashifal
Panchang

You cannot copy content of this page