Vitamin E Benefits For Hair: विटामिन ई बालों, चेहरे और स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने के लिए बेहद फायदेमंद है. यह कई एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। इसे कई तरीकों से चेहरे और बालों पर इस्तेमाल किया जा सकता है। स्किन पर लगाने से यह त्वचा के चमक को बढ़ाती है। वितामिन ई के कैप्सूल को आपको किसी भी मेडिकल स्टोर पर आसानी से मिल जाएंगे। यह बालों के लिए भी बेहद लाभकारी है. आइए आज हम आपको विटामिन ई के बालों को होने वाले फायदे और इसे उपयोग करने के तरीके बताते हैं।
1.बालों का झड़ना रोकें: विटामिन ई के सेवन से बालों का झड़ना कम होता है। ये बालों के सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। अगर आपको भी बाल झड़ने की समस्या होती है तो विटामिन ई का सेवन करें।
2.बालों को चमकदार बनाए: बालों को नुकसान होने पर बालों की चमक गायब हो जाती है। बाल बेजान दिखने लगते हैं। विटामिन ई से भरपूर तेल लगाने और फूड्स का सेवन करने से बालों की चमक आती है। यह बाल को मजबूत बनाते हैं।
3. स्कैल्प को स्वस्थ बनाएं: विटामिन ई से भरपूर तेल लगाने से खोपड़ी मजबूत बनती है। यह सिर की त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद है। इसे खोपड़ी में लगाकर मालिश करने से बालों की जड़ें मजबूत होती हैं।
4.बालों का ग्रोथ बढ़ाए: अगर आपके बालों की ग्रोथ रुक गई है. आपके बाल नहीं बढ़ रहे हैं। तो आपके लिए विटामिन ई बेहद फायदेमंद हो सकता है। विटामिन ई से भरपूर तेल लगाने से बाल तेजी से बढ़ने लगते हैं।
बालों की सेहत के लिए आप विटामिन ई से भरपूर तेल का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप तेल में विटामिन ई को मिलाकर उसे पतला कर लें। इसके बाद इसे बालों की जड़ तक अच्छे से लगा लें। इसका अधिकतम लाभ पाने के लिए इसे अच्छे से सिर पर मालिश करें, उसके बाद बालों में अच्छे से कंघी कर लें, तेल को कम से कम 20 मिनट तक बालों में लगा रहने दें, इसके बाद आप इसे शैम्पू से धो सकते हैं।