उत्तराखंड के नैनीताल में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। यात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई। यह हादसा नैनीताल के कालाढूंगी रोड पर नालनी के पास हुआ है। बस में 34 लोग सवार थे। जो कि हिसार से नैनीताल घूमने आए थे। नैनीताल में रविवार रात स्कूल बस 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई।
सभी घायलों को हल्द्वानी के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। मरने वालों में 5 महिला स्टाफ और एक बच्चा और एक पुरुष(चालक) शामिल है। देर रात डीएम नैनीताल वंदना सिंह ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। इसके बाद वह सुशीला तिवारी हॉस्पिटल पहुंची और उन्होंने गंभीर रूप से घायलों का हाल-चाल जाना।
SDRF, नैनीताल पुलिस टीम , आपदा प्रबंधन टीम द्वारा रेस्क्यू कर घायलों को सुरक्षित निकालकर शीघ्र अस्पताल रवाना किया गया।