भारतीय क्रिकेटर और पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी इन दिनों उत्तराखंड के दौरे पर हैं। अपने पैतृक गांव के भ्रमण के बाद वह शुक्रवार को पर्यटक नगरी नैनीताल पहुंचे। माही को माल रोड पर जाम से भी रूबरू होना पड़ा। ऑडी कार में मास्क लगाये धोनी को लोगों और उनके प्रशंसकों ने पहचान लिया जाम में फंसी उनकी कार को घेर लिया।
बीते 5 दिनों से महेंद्र सिंह धोनी पत्नी साक्षी रावत, बेटी जीवा और अपने दोस्तों के साथ उत्तराखंड के कुमाऊं में हैं। सबसे पहले वे अल्मोड़ा स्थित अपने पैतृक गांव ल्वानी पहुंचे थे। जहां उन्होंने अपने कुल देवता के दर्शन किए और लोगों के साथ वक्त बिताया। साथ ही रिश्तेदारों के साथ उनकी जुगलबंदी भी देखी गई। एमएस धोनी करीब 20 साल बाद अपने गांव पहुंचे थे।