शासन ने एक झटके में 25 आईएएस पीसीएस अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए गए हैं। अशोक पांडे अब नैनीताल के मुख्य विकास अधिकारी होंगे, वहीं वरुण चौधरी नगर आयुक्त हरिद्वार नगर निगम होंगे।
11 आईएएस समेत 25 अफसरों का तबादला कर दिया गया है। बुधवार को सचिव कार्मिक शैलेश बगोली ने इसका आदेश भी जारी कर दिया है।
देहरादून नगर निगम के आयुक्त मनुज गोयल को हटा दिया गया है। पीसीएस वीर सिंह बुदियाल को देहरादून नगर निगम का अपर नगर आयुक्त बनाया गया।