मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट की बैठक 4 दिसंबर को होने जा रही है। दोपहर 12.30 बजे सचिवालय में बैठक शुरू होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनके 8 कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शपथ ग्रहण के बाद सबसे पहले हरिद्वार में मां गंगा का आशीर्वाद लेने के लिए जा रहे हैं और वह हरिद्वार हर की पैड़ी पर होने वाली गंगा आरती में शामिल होंगे।
धर्मनगरी को कई बड़ी सौगात दे दी। गंगा आरती के दौरान जहां उन्होंने हरकी पैड़ी पर राजा भागीरथी की तपस्या और मां गंगा के अवतरण का लाइट एंड शो के जरिए दर्शन कराने की घोषणा की।
देशभर में कुल 52 शक्तिपीठों में कनखल स्थित सती कुंड जहां माता सती ने पिता दक्ष की यज्ञ में आहूति दे दी थी वह स्थल आज भी अपनी बदहाली बयां कर रहा है। गंगा तट से मुख्यमंत्री ने इस शक्तिपीठ और वहां समूचे क्षेत्र के सौंदर्यीकरण की घोषणा कर दी।