खेल मंत्री रेखा आर्य ने बुधवार को जिला स्तरीय खेल महाकुंभ का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत दी गईं। खेल महाकुंभ में खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में शानदार प्रदर्शन किया। खेल मंत्री ने सभी खिलाड़ियों को भविष्य के लिए शुभकामनायें दी।
रेखा आर्य ने कहा स्कूल का होम वर्क, आधुनिक जीवन शैली और स्मार्ट फोन पर बीत रहे बचपन में खेल कहीं गुम सा हो गया था। लेकिन खेल महाकुंभ कार्यक्रम की शुरुआत इसे फिर से पटरी पर लाने का प्रयास कर रही है।
इसमें खिलाड़ियों को सुनहरे करियर नजर आ रहे हैं। जिसके लिए हम प्रयत्नशील हैं। खिलाड़ियों के लिए सरकार सरकारी नौकरियों में चार प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण पर कार्य कर रही है। जिससे हमारे खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी का लाभ मिल सके।
खेल महाकुंभ की शुरुआत न्याय पंचायत स्तर से शुरू की गई थी। करीब चार लाख से अधिक प्रतिभागी खिलाडियों ने खेल में लिया। न्याय पंचायत स्तर पर पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों को पहली बार नकद धनराशि से पुरस्कृत किया जाएगा।