धामी सरकार ने दायित्वों का पिटारा खोला है। इस बार धामी सरकार ने 11 नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी है। जिसमें चंडी प्रसाद भट्ट को सीमांत क्षेत्र अनुश्रवण परिषद का उपाध्यक्ष बनाया गया है। विनोद उनियाल को राज्य स्तरीय महिला उद्यमिता परिषद का उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह से अन्य नेताओं को भी दायित्व सौंपे गए हैं।
उसके बाद से दूसरी सूची का इंतजार नेता बेसब्री से कर रहे थे। दायित्व पाने के लिए नेताजी अपने आंकड़े फिट करने में जुटे हुए थे। इसी बीच गुरुवार रात 11 दायित्वधारियों की दूसरी सूची जारी होते ही इंतजार खत्म हो गया था। 11 नेताओं को विभिन्न आयोग, परिषद, समिति और निगमों में उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति की सौगात मिली है।
इसके तहत श्याम वीर सैनी को प्रदेश स्तरीय गन्ना विकास सलाहकार समिति का उपाध्य बनाया गया है। राजकुमार को बागवानी विकास परिषद तो दीपक मेहरा को उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति का उपाध्य बनाया गया है।