Sunday, July 27, 2025

कांग्रेस के तीन दिग्गजों ने थामा भाजपा का दामन, सीएम पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष रहे मौजूद 

उत्तराखंड में निकाय चुनावों से पहले कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है कांग्रेस के तीन दिग्गजों ने पार्टी छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है ऐसे समय में कही न कही कांग्रेस को कुछ निकाय सीटों पर नुकसान भी हो सकता है। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन से इस्तीफा देकर मथुरा दत्त जोशी ने भाजपा का दामन थाम लिया अपनी पत्नी को पिथौरागढ़ नगर निगम सीट से मेयर टिकट ना मिलने से मथुरा दत्त जोशी नाराज़ चल रहे थे वहीं उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व राज्यमंत्री बिट्टू कर्नाटक और जगत सिंह खाती ने भी कांग्रेस पार्टी पर कार्यकर्ताओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया।

इस मौके पर उनको भाजपा प्रदेश मुख्यालय देहरादून में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में पार्टी का पटका पहनाकर भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी और महेंद्र भट्ट ने तीनों नेताओं का स्वागत किया और उनके पार्टी में पूरा मान सम्मान देने की बात कही। सीएम ओर प्रदेश अध्यक्ष भाजपा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना भी साधा।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID .

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

अन्य बातम्या
Polls

क्या UCC UNIFORM CIVIL CODE सम्पूर्ण देश में लागू होना चाहिए ?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores
Rashifal
Panchang

You cannot copy content of this page